फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   the reprt of gunshot to parshad against guddu gautam

सभासद को गोली मारने में गुड्डू गौतम के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 04 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुंरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुंरा Updated Wed, 04 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
the reprt of gunshot to parshad against guddu gautam
थाना हाईवे क्षेत्र की हनुमान नगर कालोनी में सभासद को गोली मारने के मामले में मोतीकुंज निवासी गुड्डू गौतम के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को थाना हाईवे में दर्ज कराई रिपोर्ट में वार्ड-45 के सभासद मारू गली कोतवाली निवासी संतोष पाठक ने कहा है कि वह 2 मार्च की रात 10:30 बजे हनुमान नगर कालोनी में कमलकांत उपमन्यु के निवास पर बैठे थे। उसी दौरान देवेन्द्र गौतम उर्फ गुड्डू गौतम गालियां देता हुए आए और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली उनके पैर में लगी। इसके बाद गुड्डू गौतम सफेद रंग की कार से भाग गया। मामले में पुलिस ने गुड्डू गौतम के खिलाफ घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जुटाए घटनास्थल से साक्ष्य
मथुरा। सभासद को गोली मारने के मामले में एसपी सिटी शैलेश पांडेय, कोतवाली प्रभारी और गोविंद नगर पुलिस ने सोमवार रात से ही ताबड़तोड़ दबिश दीं। एसपी सिटी ने बताया कि जानकारी पर पुलिस जब पहुंची तो कमलकांत के घर फर्श को धो दिया गया था और पंखा चलता मिला। घर के बाहर रक्त से सना कपड़ा मिला है। घर के बाहर गोली लगने के बाद निकले खून के निशान जमीन पर मिले हैं। फोरेेंसिक टीम से खून के नमूने एकत्र कराए हैं। मोतीकुंज निवासी देवेन्द्र गौतम उर्फ गुड्डू गौतम के घर भी पुलिस गई। पुलिस को मौके पर गुड्डू गौतम और कमलकांत नहीं मिले।

एसएसपी से मिले सभासद
मथुरा। सभासद संतोष पाठक को गोली मारकर घायल करने के मामले में करीब 24 सभासदों ने मंगलवार को एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात की। उन्होंने मामले में नामजद और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।


कमलकांत उपमन्यु के घर गोली मारकर सभासद को घायल कर देने की सूचना पर एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम गई थी। टीम को घर के बाहर से रक्त के नमूने और रक्त से सना कपड़ा मिला है। एक खोखा कारतूस भी पुलिस को मिला है। मामले में गुड्डू गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद की गिरफ्तारी को पुलिस जुटी हुई है।  
-मंजिल सैनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed