फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   the gang was involved in another loot

वारदात कर बच निकले तो बढ़ा दुस्साहस

Sat, 18 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 18 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
the gang was involved in another loot
लुटेरे
पुलिस की हीलाहवाली से बदमाश बेखौफ हो गए हैं। गुरुवार को रिटायर्ड संप्रेक्षण अधिकारी के यहां लूट की वारदात करने वाले बदमाशों ने चार माह पहले भी नवंबर-2016 में सौंख अड्डा पंजाबी पेच में व्यवसायी के घर में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात करने के बाद चार महीने तक नहीं पकड़े गए तो गैंग का दुस्साहस और बढ़ गया। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात थाना गोविंदनगर के एफ सेक्टर में रिटायर्ड अधिकारी के घर में घुसे होंडा सिटी सवार चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैल दी थी। वारदात के दौरान एक बदमाश की चलाई गोली लगने से उसके साथी की मौत हो गई थी। मारे गए बदमाश की पहचान में गैंग के और भी वारदातें करने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने पंजाबी पेच कालोनी के  व्यवसायी लख्मीचंद के पुत्र राहुल को बुलवाया था। व्यवसायी पुत्र ने मारे गए बदमाश के हुलिये और पहनावे को देखकर उसकी पहचान चार नवंबर को उनके घर में दिनदहाड़े घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले के रूप में की। व्यवसायी के घर में लगे सीसीटीवी में हुई रिकार्डिंग में भी वो व्यवसायी से मारपीट करते दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वारदात में पांच बदमाश दिखाई दे रहे हैं। मृतक बदमाश सफेद रंग की टोपी लगाए हुए व्यवसायी के घर में प्रवेश करता दिखता है। कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात को चार माह से अधिक गुजर चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक इसका खुलासा नहीं कर सकी है। अब उस लूट की वारदात के खुलासे की उम्मीद जगी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed