फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tempo driver shot dead in mathura

टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
tempo driver shot dead in mathura
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में गोकुल बैराज रोड पर देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। टेंपो चालक पर अपने दोस्त की पत्नी को भगाकर लाने का आरोप था। माना जा रहा है कि उसकी हत्या इसी के चलते की गई।
विज्ञापन


घटना रात करीब 10 बजे की है। मूल रूप ये थाना राया के गांव अर्जुनिया का रहने वाला जितेंद्र (22) टेंपो चालक था। वह वर्तमान में थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।  
विज्ञापन


सोमवार को जब वह रात में अपने घर जा रहा था तो गोकुल बैराज रोड पर पीछे से एक बाइक पर आए तीन लोगों ने ओवरटेक कर उसका टेंपो रुकवा लिया। टेंपो रुकते ही उनमें से एक युवक ने जितेंद्र पर फायर किया। इस दौरान गोली जितेंद्र के सीने में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाइक सवार भाग गए। मौके पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जितेंद्र को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बताया गया है कि जितेंद्र करीब दो साल पहले अपने दोस्त की पत्नी को भगा कर ले आया था और उसके साथ ही औरंगाबाद में रह रहा था। इस मामले में एक केस जितेंद्र के खिलाफ आगरा के कोर्ट में चल रहा है।


पुलिस का मानना है कि जितेंद्र की हत्या इसी रंजिश के चलते की गई है। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सदर पुलिस पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed