{"_id":"579b9f064f1c1b910f21e496","slug":"teacher-have-sent-awkward-msg-to-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने युवती को भेजे आपत्तिजनक मैसेज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने युवती को भेजे आपत्तिजनक मैसेज
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप
थाना बलदेव क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधानाध्यापक ने भी युवती के भाईयों के खिलाफ मारपीट और लूट की तहरीर दी थी।
बताया गया है कि बलदेव के नीवरी रोड मोहल्ला का रहने वाला सुजीत कुमार बलदेव ब्लाक के न्याय पंचायत दंघेटा स्थित प्राथमिक विद्यालय पत्थरपाटी में प्रधानाध्यापक है। आरोप है कि सुजीत बलदेव की एक युवती को उसके व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो, मोबाइल और फेसबुक एकाउंट पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर और फोन कर ब्लैकमेल कर रहा था। इससे युवती परेशान रहने लगी। इसकी जानकारी युवती के भाईयों ने सुजीत की धुनाई कर दी और पकड़कर बलदेव पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के पिता ने मामले में बलदेव पुलिस को तहरीर भी दी।
आरोप है कि शिक्षक ने पुलिस से सेटिंग कर ली और पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने युवती के भाईयों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट की तहरीर दी। इसे लेकर युवती के पिता और भाई शुक्रवार शाम को एसएसपी से मिले। एसएसपी ने मामले की जांच करने के लिए सीओ महावन को भेजा और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद युवती के पिता की तहरीर पर सुजीत वर्मा के खिलाफ छेड़खानी और परेशान करने की रिपोर्ट बलदेव थाने में दर्ज की गई है।