फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Student steal from the ashram

विद्यार्थी ने ही कर ली आश्रम से चोरी

Sat, 15 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Sat, 15 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Student steal from the ashram
चोरी
वंशीवट क्षेत्र के निर्वाणी अखाड़े के महंत विश्वंभरदास ने आश्रम से चोरी के आरोप में अपने यहां रह रहे एक विद्यार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में उसके पास से आश्रम से चुराया गया सामान बरामद हुआ है। उसके एक दोस्त को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


महंत के बताए अनुसार दो माह पूर्व मध्य प्रदेश के रीवा निवासी संतोष द्विवेदी आश्रम में रहने आया। उसने अपने कार्य से सभी का विश्वास जीत लिया। शुक्रवार को संतोष आश्रम से बैग लेकर निकल रहा था तो महंत विश्वंभरदास ने उसे देख लिया। उन्हें शक हुआ तो पूछताछ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो सोने के दो कुंडल, दो अंगूठी, सोने के दो गाय के खुर, चांदी की पूंछ मिले। 
विज्ञापन


महंत ने मंदिर में रखे सामान का मिलान किया तो सभी सामन मिल गया, लेकिन 50,000 रुपये नहीं मिले। पुलिस पूछताछ में संतोष ने बताया कि उसने 50000 रुपए चैतन्य विहार कालोनी निवासी अपने मित्र रोहित को दिए हैं। पुलिस रोहित को पकड़ लाई और उससे 10000 रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नगर के सराफा बाजार निवासी उमेश अग्रवाल के घर शुक्रवार रात चोर खिड़की तोड़कर घुस आए। अलमारी का लाकर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे तभी लोग जाग गए। इस पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed