{"_id":"578675584f1c1b506213d8d7","slug":"state-bank-of-india-officer-in-frod","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी पर छह लाख रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी पर छह लाख रुपये निकालने का आरोप
mathura
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई की मुख्य शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक (लोन) पर एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपए का लोन देने के बहाने उनके खाते से छह लाख रुपए उल्टे निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
गांव नगला पौहपी बरारी निवासी गुलाब सिंह ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक (लोन) सुभाष शर्मा से जमीन पर लोन दिलाने की बात की थी। प्रबंधक ने लोन दिलाने की हामी भर दी तथा दो ब्लैंक चेक, दो फोटो तथा सभी कागजात देने को कहा। उन्होंने जनवरी 2016 में सभी कागजात प्रबंधक को दे दिए। सहायक प्रबंधक ने लोन तो निकलवाया नहीं उल्टे उसके खाते से दोनों चेकों से तीन-तीन लाख रुपए निकाल लिए। जब गुलाब सिंह को धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो वह रिफाइनरी पुलिस के पास गए, मगर पुलिस ने उसकी एक न सुनी।