फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   son shot dead by father in mathura

रिटायर्ड सैनिक ने पुत्र पर चलाई गोली, मौत

Sat, 26 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Sat, 26 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
son shot dead by father in mathura
कत्ल
थाना नौहझील के गांव मकरंदगढ़ी में रिटायर्ड फ ौजी ने पुत्र से झगड़ा होने पर उस पर गोली चला दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मानसिंह (60) 1995 में सेना से रिटायर हुए थे और गांव में बेटों सुरेश (30) और सुरेन्द्र (27) के साथ गांव में रहकर खेतीबाड़ी कर रहे थे। कुछ दिनों पूर्व मानसिंह ने पानी का पाइप भाई उदयवीर को सिंचाई के लिए दिया था। सुरेश ने इसका विरोध किया था। शनिवार को सुबह सात बजे के करीब सुरेश ने खेत में सिंचाई के लिए पिता से उदयवीर के यहां से पाइप लाकर देने के लिए कहा।

मानसिंह ने मना कर दिया, तो पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। मारपीट तक हुई। बताया गया कि सुरेश ने एक ईंट फेंककर मानसिंह के मार दी। इससे कुपित हुए मानसिंह लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए और बेटे पर पर गोली चला दी। सुरेश के सीने में गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मानसिंह मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानसिंह का पीछा किया और उसे राया में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुरेश के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य महिला से संबंध पर होते थे झगड़े
गांव मकरंदगढ़ी हत्याकांड के पीछे पिता के एक महिला से संबंधों का विवाद भी सामने आ रहा है। मृतक सुरेश के भाई सुरेन्द्र ने बताया गया कि वह और भाई सुरेश पिता के अन्य महिला से संबंधों का विरोध करते थे। इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। मिलने वाली पेंशन शराब और संबंध निभाने पर खर्च करने पर भी झगड़ा होता था। शनिवार को झगड़े के बढ़ने के पीछे वही कड़वाहट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed