{"_id":"57ed5cf14f1c1bf4315746de","slug":"social-exclusion-of-charged-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपियों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपियों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Times of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगोर्रा थाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को हुई महापंचायत में दूसरे समुदाय के आरोपी युवकों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला सुनाया गया। इस फैसले से आरोपियों के कुटंब के छह परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव और महापंचायत के चलते बड़ी संख्या में पुलिस-फोर्स के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और गांव में फोर्स ने फ्लैग मार्च किया।
बता दें, मंगलवार रात थाना मगोर्रा के एक गांव में यूनिस और अनीस कुरैशी एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया था। ग्रामीणों ने यूनिस को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। अनीस मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद एक समुदाय के लोग अपने घरों पर ताला लगाकर चले गए थे। इस मामले को लेकर जनता इंटर कालेज में क्षत्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर महापंचायत शुरू हुई।
ग्राम प्रधान चंद्रपाल कुंतल ने खुटैल पट्टी की सरदारी को महापंचायत में बुलाया था। पंचायत में एलान किया गया कि आरोपियों के परिवारों से गांव में कोई भी व्यक्ति लेन-देन नहीं करेगा। इन परिवारों को विवाह समारोह आदि में न तो कोई बुलाएगा और न ही इनके किसी कार्यक्रम में कोई ग्रामीण शरीक होगा। कोई दुकानदार इन्हें समान नहीं बेचेगा और न कोई व्यापार नहीं करेगा।
विज्ञापन
पंचायत के इस फरमान से धोबी, मनिहार, फकीर जाति के लोगों को अलग रखा गया है। महापंचायत ने फरार आरोपी की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी की मांग की। महापंचायत में एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, उपजिलाधिकारी गोवर्धन एमपी सिंह, सीओ गोवर्धन अजय कुमार आदि पुलिस-पीएसी के जवानों के साथ मुस्तैद थे।
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि पंचायत को बताया कि छह टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी है। पीड़िता के परिवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। महापंचायत का संचालन मास्टर उयदवीर सिंह ने किया।
रालोद नेता दीपक चौधरी, हरीचंद, सुरेश भगत, कांग्रेस नेता रणवीर सिंह पांडव, मास्टर पुष्पेंद्र सिंह, सपा नेता प्रीतम सिंह, भाजपा नेता हेमराज सिंह कुंतल, जाट आरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष भरत सिंह कुंतल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, जाट नेता राजवीर सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान प्रभाती राम कोली, थान सिंह, कर्नल विक्रम सिंह, भाजपा नेता धर्मेद्र चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. ओमप्रकाश, सिंह, देवी सिंह, पूर्व प्रधान मानपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
अदा हुई नमाज
तनावपूर्ण शांति के बीच समुदाय विशेष के करीब छह परिवारों ने गुरुवार को गांव की मस्जिद में जौहर की नमाज अदा की। हालांकि इस नमाज में मस्जिद के मौलवी जफ रूद्दीन खां मौजूद नहीं थे। नमाज के दौरान शहीद खां, हकीम खां, बहीद खां, जल्लो, रफ ीक खां, अफ सर खां, अस्कल मुल्ला ने नमाज अदा की।