{"_id":"056fc5ccea31ed9197a291be7471e189","slug":"social-boycott-of-woman-blamming-for-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का सामाजिक बहिष्कार
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाव में पंचायत ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोपी लगाने वाली महिला के परिवार और उसका साथ देने वाले पड़ोसी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है।
पंचायत में युवक ने आरोप लगाया था कि महिला को दी गई उधारी की रकम का तकादा करने वह गया था। दो दिन इस मामले को लेकर गांव में पंचायत चली और शनिवार को दो परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुनाया गया।
यह मामला थाने में भी पहुंचा था। युवक को महिला के पति और पड़ोसी ने पकड़कर आरोप लगाया था कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक का कहना था कि वह अपनी उधार दी गई रकम का तकादा करने महिला के घर गया था। मामला चौकी से होता हुआ थाने तक पहुंचा था और जेल जाने के डर से युवक एवं उसके परिवारीजनों ने इस मामले में समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
समझौते में उधार दी गई रकम छोड़ने के साथ उसे जुर्माना भी देना पड़ा था। इसके बाद युवक के परिवार ने पूरे गांव की पंचायत बुलाकर मामले में न्याय की गुहार लगाई। पंचायत ने पाया कि महिला साजिशन ऐसा करती है। दो दिन चली पंचायत के बाद पंचों ने महिला उसके पति एवं उसके पड़ोसी का समाज से बहिष्कार करने का फैसला सुनाया है। एसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार किया है।