{"_id":"aaa42fa7f2a66366827a414e99eb90a1","slug":"silver-coin-theft-from-dharmashala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला से लाखों की नकदी, चांदी के सिक्के चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला से लाखों की नकदी, चांदी के सिक्के चोरी
ब्यूरो, अमर उजला मथुरा
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के बंगालीघाट इलाके में गौर गिरधर मोरारी धर्मशाला से शुक्रवार की रात लाखों की नकदी, ठाकुरजी के जेवर और पुराने सिक्के आदि चोरी हो गए। धर्मशाला में तैनात कर्मचारी सोते रहे। सुबह दूधिया पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
बंगालीघाट पर सीए दीनानाथ चतुर्वेदी के परिवारीजनों की गौर गिरधर मोरारी नाम से धर्मशाला है। धर्मशाला का संचालन उनके परिवारी बालकिशन चतुर्वेदी और भतीजे गोपालदास पाठक करते हैं।
धर्मशाला पर कामकाज के लिए थाना हाईवे के गांव उस्फार निवासी सुखराम और हरचंद सिंह ठाकुर लंबे समय से कार्यरत हैं।
शनिवार की सुबह दूधिया धर्मशाला पर दूध देने पहुंचा। सुखराम और हरचंद सोते मिले। धर्मशाला के ताले टूटे हुए थे। उसने मालिकों को इस संबंध में सूचना दी।
बताया गया कि धर्मशाला के अंदर दो बैग में रखी लाखों की नकदी, चांदी के सिक्के और लाखों की एफडीआर, अलमारियों में रखे ठाकुर जी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी गए हैं।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली प्रभारी और बंगालीघाट चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और एसपी सिटी शैलेश पांडेय, फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वाएड सहित पहुंच गए।
पुलिस ने सुखराम और हरचंद को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। दोनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दूध विक्रेता ने रात को दूध पिलाया था, उसमें नशीला पदार्थ हो सकता है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। मामले में देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
गौर गिरधर मोरारी धर्मशाला में चोरी की सूचना मिली है। कितना पैसा चोरी गया है इसकी जानकारी की जा रही है। तीन लोगों से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही हैÐ
-शैलेश पांडेय, एसपी सिटी