{"_id":"f672694d3810b276a9a6df81415b9293","slug":"sankalp-anand-suicide-case-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प आनंद आत्महत्या प्रकरण: 38 नामजद लोगों के बयान दर्ज कराएगी क्राइम ब्रांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संकल्प आनंद आत्महत्या प्रकरण: 38 नामजद लोगों के बयान दर्ज कराएगी क्राइम ब्रांच
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकल्प आनंद आत्महत्या प्रकरण में अब मथुरा पुलिस यूपी पुलिस के डीजी कमलेंद्र और डीआईजी संदीप मित्तल सहित सभी 38 नामजदों के बयान दर्ज करेगी। मामले में विवेचक क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली में जांच के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।
लगभग एक सप्ताह पहले केस की सीबीआई जांच के सिफारिश के बाद क्राइम ब्रांच इसमें विशेष दिलचस्पी ले रही है। सीबीआई से पहले क्राइम बांच हर तथ्य जुटा लेना चाहती है। जिससे जांच हस्तांतरण के वक्त कोई खामी न रहे।
15 अक्तूबर को आनंद दंपति द्वारा की गई आत्महत्या और उनकी कार से मिला 10 पेज का सुइसाइड नोट जांच का प्राथमिक आधार है। जिसमें संकल्प को उनके संस्थान में हुए 250 करोड़ रुपये के घोटाले में फंसाने का जिक्र है।
विज्ञापन
संकल्प के पिता और प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें में यूपी पुलिस बड़े अधिकारियों सहित 38 लोग नामजद हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण राज्य सरकार ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। इसे देखते हुए अब तक मामले की जांच कर रही मथुरा की क्र ाइम ब्रांच टीम अपने काम में तेजी ले आई है।
नामजदों में एक दर्जन से अधिक लोग ऐसे हैं जो यूपी से बाहर दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में रहते हैं। क्राइम ब्रांच की टीम सभी नामजदोें के बयान लेने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार टीम ने सभी के नाम, पते और मोबाइल नंबर आदि जुटा लिए हैं।
संकल्प के बैंक खाते से लेन देन का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। दिल्ली स्थित एलएनजेपी इंस्टीट्यूट की निदेशक रीमा मित्रा पूछे गए 40 सवालों की अवधि भी पूरी हो रही है। जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।