फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sand mining from yamuna river

बालू खनन: पकड़े छह, जेल सिर्फ एक को

Tue, 09 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
sand mining from yamuna river
खनन निरीक्षक पर जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस की कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिन छह लोगों को आगरा पुलिस के साथ खनन निरीक्षक ने स्थानीय पुलिस को सौंपा था, उनमें से सिर्फ एक को ही मंगलवार को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

 
खनन के खेल में माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत जगजाहिर है। यमुना के खादरों को माफिया खोखला कर चुके हैं। रिफाइनरी, फरह, बलदेव, महावन, वृंदावन, मांट, शेरगढ़ और छाता क्षेत्र के दर्जनों गांव इसके गवाह हैं। हाईकोर्ट से बालू खनन प्रतिबंधित होने के बाद भी धड़ल्ले से हो रहे खनन की भनक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को नहीं है।
विज्ञापन


अब तक तमाशा देख रहे खनन अफसर की नींद इलाहाबाद मंडल में कमिश्नर और डीएम के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद टूटी लेकिन पुलिस अभी भी नींद में है। सोमवार को खनन निरीक्षक पर हमले के बाद जिन छह लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया था, उसमें से सिर्फ मुनेश कुमार को जेल भेजा गया है। घटना के दौरान भागने में सफल रहे रूपा को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि गत दिवस भी खनन निरीक्षक ने आगरा पुलिस के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया था। मथुरा पुलिस ने तो घटना के बाद भी मदद करने से इंकार कर दिया था। यही स्थिति मंगलवार को भी बनी रही।


ट्रैक्टरों की खामोशी
बीते दिवस तक जिन रास्तों पर भोर होने से पहले ही रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ते थे, उन रास्तों पर मंगलवार को खामोशी पसरी रही। खनन से जुड़े क्षेत्रों में भी यही हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed