फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   report in IT act

व्हाट्सएप पर ‘जजिया कर’पोस्ट करने में एक नामजद

Tue, 08 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 08 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
report in IT act
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारा संचालकों से नगर पालिका और प्रशासन द्वारा लिए गए 21 सौ रुपये को ‘जजिया कर’ बताकर व्हाट्सएप पर पोस्ट डालना युवक को महंगा पड़ गया। उसके खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु मथुरा में पूजा-अर्चना और ब्रज भ्रमण के लिए आते हैं। इस मौके पर ब्रज के समाजसेवी और दुकानदार आपस में चंदा कर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे आयोजित करते हैं। इस बार भंडारा संचालन के लिए अनुमति देने के लिए नगर पालिका और प्रशासन ने 2100 रुपये की राशि वसूल की। प्रशासन के अनुसार ये राशि साफ-सफाई करने के एवज में ली जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने प्रशासनिक रवैये की निंदा करते हुए इसे ‘जजिया कर’ की संज्ञा दी। राजनीतिक दलों ने इसके विरोध में जोरदार प्रदर्शन भी किया। इस सबके बीच इससे संबंधित सूचनाएं भी लोगों ने व्हाट्सएप पर डालीं। देखते ही देखते देशभर में यह खबर वायरल हो गई। इस पर पुलिस ने सदर बाजार के माली मोहल्ला निवासी जितेन्द्र सैनी पुत्र हुकुम चंद्र सैनी के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास और आईटी एक्ट का दुरुपयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के आदेश पर एसओ सदर उदयराज की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक पर्व पर कुछ लोगों ने व्हाट्स एप पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास वाली सामग्री पोस्ट की। मामला संज्ञान में लिया गया है। भ्रामक सूचना फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और आईटी एक्ट का दुरुपयोग करने की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
- शैलेश पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed