फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rape with a 5 year girl child

पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
rape with a 5 year girl child
rape - फोटो : Demo
जैंत चौकी क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। लोगों ने गंभीर हालत में बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। बालिका के पिता ने वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव का युवक बुधवार शाम को पड़ोस की एक पांच वर्षीय बालिका को खाने की वस्तु दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने नौहरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बालिका को मरणासन्न हालात में छोड़ कर फरार हो गया। कुछ देर बाद एक राहगीर ने बालिका को बेहोश पड़ा देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों और परिजनों ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जहां उसे होश आने पर उसने अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। बालिका के बयान के आधार पर पिता ने गांव के मनोज के खिलाफ  वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मनोज पर पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप है, उसके खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed