{"_id":"58f50c704f1c1b1b74471b56","slug":"rape-victim-woman-refused-the-medical-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़ित युवती ने डाक्टरी परीक्षण से किया मना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़ित युवती ने डाक्टरी परीक्षण से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर बने दोस्त पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती को सोमवार को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मथुरा अस्पताल में भेजा गया। यहां युवती ने डॉक्टर के सामने परीक्षण कराने से मना कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच अन्य बिंदुओं पर भी करने की बात कह रही है।
फरीदाबाद सेक्टर 28 में किराए के कमरे में रहकर एक मॉल में नौकरी करने वाली कोलकाता की युवती की फेसबुक पर होडल के सौरभ से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदली तो मिलने की बात हुई। युवती भी अपने प्यार से मिलने की खातिर बताए हुए स्थान होडल पर आ गई। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया इससे वह बेहोश हो गई।
दूसरे दिन होश आने पर वह गांव लालपुर के जंगलों मेें पड़ी थी। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जगदीश यादव ने बताया कि युवती ने सोमवार को चिकित्सक के सामने डाक्टरी परीक्षण कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस युवती को वापस ले आई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटनास्थल होडल थाने का था, पुलिस मामले को स्थानांतरित कर रही है। पुलिस का मानना है कि मामला लेनदेन का हो सकता है या फिर दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।