फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramvriksh's daughter found, his wife and son missing

रामवृक्ष की बेटी मिली, पत्नी-बेटा लापता

Fri, 18 Nov 2016 11:57 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ramvriksh's daughter found, his wife and son missing
jawahar bagh
रामवृक्ष की बेटी मिली, पत्नी-बेटा लापता
विज्ञापन

चार दिन गाजीपुर में डेरा डाले रही पुलिस, बेटी गुड़िया को दिया नोटिस
डीएनए के लिए लिया जाएगा ब्लड का सैंपल

जवाहरबाग हिंसा के पांच महीने बाद पुलिस ने रामवृक्ष की बेटी गुड़िया को ढूंढ निकाला है। चार दिन तक गाजीपुर में डेरा जमाए रही पुलिस को गुड़िया अपनी ससुराल गांव सराय गोकुल में मिली है। इससे पहले पुलिस अदालत में उसके परिवार के किसी सदस्य के नहीं मिलने की रिपोर्ट दे चुकी थी। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी की सख्ती के बाद पुलिस फिर से गाजीपुर गई थी। बताया जा रहा है कि कभी रामवृक्ष इसी गांव में डाक्टर बनकर लोगों को दवाएं बांटता था। फिलहाल पुलिस ने डीएनए सैंपल के लिए गुड़िया को नोटिस दे दिया है।
मथुरा के जवाहरबाग में 2 जून को हुई हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष फरह संतोष यादव समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा में रामवृक्ष यादव भी मारा गया था। पुलिस ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन पुलिस के पास अभी तक रामवृक्ष की मौत का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। पुलिस ने उस समय परिवार के किसी शख्स से भी शव की पहचान नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस की टेंशन उस वक्त बढ़ी जब एडीजी नौ ने आदेश दिया कि रामवृक्ष के डीएनए का मिलान उसके परिवार वालों के डीएनए से कराया जाए। गृह विभाग ने भी इस संबंध में आदेश जारी किया। पुलिस कई दफा गाजीपुर गई लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने अदालत में यह रिपोर्ट भी दाखिल कर दी थी। कहा गया कि परिवार वाले मिल नहीं रहे हैं। अभी दस दिन पहले प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने जवाहरबाग हिंसा की समीक्षा करते हुए पुलिस कप्तान मोहित गुप्ता को आदेश दिया कि रामवृक्ष के परिवार की तलाश कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सदर बाजार थाना पुलिस को रामवृक्ष के गांव गाजीपुर जनपद के रायपुर बागपुर भेजा गया। लेकिन यहां मकान पर ताला मिला। पुलिस चार दिन तक गाजीपुर में खाक छानती रही। जब कुछ डाक्टरों से पूछा गया तो उनसे रामवृक्ष की बेटी गुड़िया का पता मिल गया। गुड़िया अपनी ससुराल गाजीपुर जनपद के गांव सराय गोकुल में मिल गई। पुलिस बल के साथ गाजीपुर गए उपनिरीक्षक सुभाष ने बताया कि गुड़िया को नोटिस जारी कर दिया गया है। उसे अदालत के आदेश की जानकारी देते हुए डीएन के लिए सैंपल देने को कहा गया है।
गुड़िया के ससुर की 22 नवंबर को तेरहवीं है। उसके बाद वह सैंपल देगी। पुलिस पूछताछ में गुड़िया ने अपनी मां और भाइयों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उसने बताया कि हिंसा के बाद से वह उनसे नहीं मिली है। परिवार के लोग भी उनकी तलाश कर रहे हैं।


एडीजे छह की कोर्ट में होगा केस का ट्रायल
जवाहरबाग हिंसा के केस का ट्रायल एडीजे छह की अदालत में होगा। अगली तारीख पर सभी आरोपियों की पेशी कराई जाएगी। चार्जशीट में पुलिस ने जो आरोप लगाए हैं उन आरोपों के बारे में सभी को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed