{"_id":"17ddcda4d649f757fb074e1cb9268e09","slug":"rampage-in-woman-rehabilation-center-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन से प्रेमिकाओं को ले भागे युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारी निकेतन से प्रेमिकाओं को ले भागे युवक
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना किनारे स्थित नारी निकेतन में गुरुवार की रात छत के रास्ते घुसे असलाह से लैस दो युवकों ने जमकर तांडव मचाया। इन्होंने यहां निरुद्ध अपनी दो प्रेमिकाओं ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर चौकीदार को तमंचे की बटों से पीटा, यहां तैनात दो महिला होमगार्डों को बंधक बना लिया। सिलेंडर में गोली मार आग लगाने और नारी निकेतन को उड़ाने की धमकी देकर करीब 20 संवासिनियों को भगा दिया।
इसी बीच दोनों युवक भी देहरादून निवासी एक युवती, उसकी ढाई साल की बच्ची और मथुरा निवासी एक अन्य युवती को लेकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने भाग दौड़ कर 17 संवासिनियों को बरामद कर लिया है। बच्ची समेत तीन की तलाश की जा रही है। संवासिनियों ने एक युवक का नाम पुलिस को बताया है। शुक्रवार को घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला जज दिनेश कुमार ने भी नारी निकेतन का निरीक्षण किया। मामले की रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेज दी है।
राजकीय महिला शरणालय थाना कोतवाली क्षेत्र में कुशक गली में यमुना किनारे पर स्थित है। आरोपी युवक यहां निरुद्ध दो युवतियों के प्रेमी बताए जा रहे है और दोनों गुरुवार की रात करीब दो बजे छत के रास्ते नारी निकेतन में घुसे। हाथ में तमंचे लिए और कमर में 315 बोर के कारतूसों की बेल्ट बांधे युवकों ने थाना हाईवे क्षेत्र मथुरा निवासी 19 वर्षीय युवती और देहरादून निवासी 22 वर्षीय युवती को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। चौकीदार ब्रह्मपाल निवासी लक्ष्मीनगर ने विरोध किया तो उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
महिला होमगार्ड मंजू रोहिला और ब्रजलता को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद नारी निकेतन का गेट खोल दिया। कार्यालय में घुसकर फाइलें फाड़ दी और कुछ कागज उठा लिए। रात में ही एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। कुछ संवासिनी खुद ही कोतवाली जा पहुंची तो कुछ को बस अड्डा, द्वारिकाधीश मंदिर क्षेत्र और रेलवे स्टेशन से बरामद किया।
इन संवासिनियों ने पुलिस को बताया कि नारी निकेतन में वारदात करने वाला युवक कुलदीप निवासी महोली रोड, मथुरा है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी देहरादून निवासी अपनी प्रेमिका से यहां मिलने आता था। संवासिनियों का दावा है कि कुलदीप ने ही सौंख अड्डा निवासी अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया।
बता दें कि नारी निकेतन में 29 महिलाएं निरुद्ध थीं। इसके अलावा दो बच्चियां भी यहां अपनी मां के साथ रहती थीं। इनमें से करीब बीस फरार हुई थीं। एडीएम कानून व्यवस्था एसके शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे।
एसएसपी डाक्टर राकेश सिंह ने बताया कि युवकों ने ढाई साल की बालिका सहित 20 युवतियों को मुक्त कराया था। पुलिस ने उसमें से 17 को बरामद कर लिया है। ढाई साल की बेटी समेत उसकी मां और एक अन्य युवती अभी गायब है। हमलावर युवक उनके प्रेमी हैं। उनकी बरामदगी के लिए कोतवाली, सीओ व सर्विलांस सहित तीन टीमें लगाई गई हैं।
ये घटना घोर लापरवाही का परिणाम है। हमने घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्च न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।
दिनेश कुमार सिंह
जिला न्यायाधीश, मथुरा