{"_id":"fecd40914dad67179d43cd144d714a35","slug":"raid-in-search-of-convict-of-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील टीम पर हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील टीम पर हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम शाहपुर में राजस्व वसूली के लिए गई तहसील टीम पर हमला करने के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में दबिश दी। पुलिस के भय से आरोपी गांव छोड़कर भाग गए थे। इसलिए पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
बताते चलें कि शुक्रवार को शाहपुर में राजस्व वसूली के लिए टीम गई थी। एक बकाएदार को बंदी बनाने पर गांववाले भड़क गए और नायब तहसीलदार सर्वेश कुलश्रेष्ठ व उनके सहयोगियों पर हमला बोल दिया। भीड़ बकाएदार को छुड़ा ले गई।
लोगों ने नायब तहसीलदार को लाठी-डंडों से पीटा और पथराव कर सरकारी जीप क्षतिग्रस्त कर दी। दो होमगार्ड घायल हो गए। घटना नौ नामजद सहित 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कोसी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी। ज्यादातर नामजद आरोपियों के घर में ताला लगा हुआ है। गांव में सन्नाटा पसरा है। बताते चलें कि आरोपी नुरुद्दीन आज भी गांव के समीप ही ईंट भट्टा चला रहा है। उस पर वाणिज्यकर विभाग का कर बकाया है।
इधर, लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, डालचंद आदि ने एसडीएम से मुलाकात कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। उन्होने अमीन संघ को आश्वासन दिया कि वे कंधे से कंधा मिलाकर उनका हर सभव सहयोग करेंगे। एसडीएम रामअरज यादव ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।