फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police has reached late after information

चोरी की सूचना पर देर से पहुंची पुलिस, होगी जांच

Wed, 15 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 15 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
police has reached late after information
थाना रिफाइनरी क्षेत्र की गिर्राज वाटिका कालोनी में खड़े डंफर से बैटरी चोरी करने के आरोप में आसपास के लोगों ने एक युवक दबोच लिया और उसकी पिटाई कर डाली। लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी लेकिन रिफाइनरी पुलिस सुबह चोर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। मामले में एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि गिर्राज वाटिका में मिट्टी कारोबारी के डंपर, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े रहते हैं। सोमवार को रात 11:30 बजे एक युवक डंफर से बैटरी चोरी कर ले जाने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। देर तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने चोर को बरामदे के खंभे से बांध दिया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे पुलिस चोरी के आरोपी को थाने ले गई। आरोपी ने अपना नाम शिवकुमार निवासी गांव कोयला अलीपुर बताया है। रिफाइनरी पुलिस ने चोर को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं पुलिस के देर से पहुंचने की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पकड़कर खंभे से बांधने, पिटाई करने और सूचना के बाद पुलिस के पूरी रात तक मौके पर न पहुंचने की जांच कराई जाएगी। मामला सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed