{"_id":"58d570494f1c1bfc2f1a1f8f","slug":"please-save-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा मुझे बचा लो, मैं जीना चाहती हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पापा मुझे बचा लो, मैं जीना चाहती हूं
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
acid attack survivor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापा मुझे बचा लो। मैं जीना चाहती हूं। मुझे पढ़ाई करनी है। तेजाब से झुलसी बिटिया के ये करुण पुकार सुनकर पूरा परिवार बिलख उठा। जो अपने आंसू नहीं दिखाना चाहते थे, मौके से हट गए। बेटी के दर्द से आहत और गुस्से से भरे हुए घरवालों ने बताया कि इंटर की परीक्षा दे रही थी उनकी बेटी। अब तो पेपर भी छूट गए हैं। क्या करें...। डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया है। उसके चेहरे का एक हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है।
मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में बारहवीं कक्षा की छात्रा पर गुरुवार तड़के उस वक्त तेजाब डाल दिया गया था जब वह घर में सो रही थी। चेहरे और हाथ पर तेजाब गिरा है। चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। पहले तो परिवार वालों ने उसे मथुरा में ही भर्ती करा दिया था लेकिन शुक्रवार को चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। जिस वक्त छात्रा को दिल्ली ले जा रहे थे वह अपने पिता से बार-बार कह रही थी कि उसे बचा लो। वह पढ़ना चाहती है। घर वाले भी लगातार हिम्मत बंधाते रहे। बिटिया की हालत देखकर परिवार वाले भी बिलखते रहे। रोते हुए पिता की मुट्ठियां दर्द और गुस्से से बार-बार भिंच जातीं। माहौल ऐसा था कि कोई उनको ढांढस बंधाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। घटना के बाद से गांव में दहशत है।
पांच दिन से छात्रा को परेशान कर रहा था युवक
एसिड अटैक करने वाला युवक अलीगढ़ निवासी रविंद्र पिछले पांच दिन से छात्रा को परेशान कर रहा था। फोन करके बार-बार उसको धमकी देता था। कहता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो तेजाब फेंक देगा। युवक की इस धमकी को सभी हल्के में लेते रहे। कौन जानता था कि वो तेजाब फेंक ही देगा। छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी थी। उन्हें डर था कि अगर पुलिस को सूचना देंगे तो युवक और भी ज्यादा परेशान करेगा।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में बारहवीं कक्षा की छात्रा पर गुरुवार तड़के तेजाब फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी को मगोर्रा पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में पीड़ित छात्रा के पिता ने इगलास, अलीगढ़ के गांव शाहपुर निवासी रविंद्र सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को सौंख से मुख्य आरोपी रविंद्र को पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि रविंद्र शराब के ठेके पर नौकरी करता है। वो नगला भूरिया में अपनी बहन के यहां रहता था। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी दो आरोपी भी जल्द गिरफ्त में होंगे।
एसिड अटैक में जा चुकी है दो युवतियों की जान
एसिड अटैक का ये पहला मामला नहीं है। मथुरा जनपद में ऐसे छह से अधिक मामले हो चुके हैं। इन एसिड अटैक में दो युवतियों की मौत हो चुकी है। इनमें थाना राया क्षेत्र के एक कालोनी की युवती थी। उसने इलाज के दौरान 18 दिन बाद दम तोड़ दिया था। थाना गोविंदनगर क्षेत्र में भी छत पर सो रही युवती पर एसिड अटैक हुआ था। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।