{"_id":"fafca4114c303c3eb1b5db7d564e9cf6","slug":"petrolium-theft-from-refinery-pipeline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जगह से चोरी किया जा रहा था तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच जगह से चोरी किया जा रहा था तेल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फरह क्षेत्र के गांव माल के जंगल से जा रही रिफाइनरी की कच्चे तेल की पाइप लाइन में सेंध लगा ली गई। लाइन में पांच फ्लैंच वाल्व लगे मिले। कई वर्षों से लाइन से कच्चे तेल की चोरी की जा रही थी।
रिफाइनरी के लिए ये भूमिगत बड़ी पाइप लाइन गुजरात के सलाया बंदरगाह से कच्चे तेल की आपूर्ति करती है। माल के जंगल में ऋषि मंदिर की बंजर पड़ी जमीन पर तेल चोरों ने पाइप लाइन के 795.4 वे किलोमीटर पर सेंध लगाई। तेल चोर वाल्व के जरिए दो इंच व्यास की 150 मीटर पाइप लाइन को सड़क तक लाए। शनिवार की रात पाइप लाइन से कच्चा तेल रिसकर जंगल में फैलने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने आगे सूचना दी।
रात में ही रिफाइनरी कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। रविवार दोपहर तक रिफाइनरी के इंजीनियरों ने एक-एक कर सभी पांच वाल्व निकालकर सुराख बंद कर दिए थे। मामले में रिफाइनरी के गुजरात सलाया पाइप लाइन के क्षेत्रीय प्रभारी और प्रबंधक टेस्टिंग एंड इंस्पेक्शन सुमुन टट्टू ने फरह थाने की ओल चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दो साल पहले सौंनोठ के जंगल में लगाई थी सेंध
मथुरा। इस पाइप लाइन मेें दो साल पहले भी माल गांव से डेढ़ किमी दूर गांव सौनोंठ थाना मगोर्रा के जंगल में सेंध लगाई जा चुकी है। मामले में 18 लोग गिरफ्तार किए गए थे।
फीरोजाबाद में करते हैं आपूर्ति
मथुरा। पाइप लाइन से चोरी तेल फीरोजाबाद की चूड़ी फैक्ट्रियों और आसपास के कारखानों में भट्टी संचालन के लिए क्रूड ऑयल के रूप में बेचा जाता है। पूर्व में मामले की पुलिस जांच में आगरा निवासी विकास नाम के ठेकेदार का नाम आया था।। दो साल पहले रिफाइनरी और सदर पुलिस ने उसे क्रूड आयल के टैंकर सहित रिफाइनरी थाने के सामने वाहन चेकिंग में पकड़ा था।