{"_id":"e90bf8008d24985f2f18c9d9620d610c","slug":"one-woman-have-died-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में चली गोली, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी विवाद में चली गोली, महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंत चौकी क्षेत्र के नगला मोहर सिंह में मकान बंटवारे को लेकर एक परिवार के लोगों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पर फायर कर दिया। यह गोली उस परिवार की महिला को लगी। उपचार के लिए दिल्ली ले जाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
नगला मोहर सिंह मे एक ही परिवार के नत्थी और रिंकू के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम को करीब 6:30 बजे नत्थी और उसके बेटे रवि का रिंकू से विवाद हो गया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने पहले तो रिंकू की पिटाई की और फिर उस पर फायर कर दिया।
इस दौरान गोली बीच में आई रिंकू की पत्नी मीरा (30) को लग गई। गंभीर रूप से घायल मीरा को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद रिंकू के परिवारीजन जैंत चौकी पहुंचे। रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने मामले के आरोपी नत्थी, रवि और बिंशभर को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।