फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one injoured during firing

मारपीट और फायरिंग में एक घायल

Thu, 24 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
one injoured during firing
Firing
नगर के मिश्रित आबादी क्षेत्र किशोरपुरा में गुरुवार देर शाम दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग से दहशत फैल गई। झगड़े में एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि बुधवार शाम किशोरपुरा निवासी संजीव गौतम के पुत्र मयंक का मोहल्ले के उमेश और बबली पुत्रगण जगदीश चौधरी से विवाद हो गया था। आरोप है कि उमेश और बबली ने मयंक के साथ मारपीट कर दी। गुरुवार को भी इन लोगों ने मयंक को धमकी दी। गुरुवार की शाम संजीव गौतम मामले की शिकायत करने जगदीश चौधरी के घर पहुंचे। यहां बातों ही बातों में विवाद हो गया और कुछ देर में झगड़ा होने लगा। 
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में संजीव गौतम ने आरोप लगाया है कि उमेश, बबली, योगेश, सनी और दो अन्य युवकों ने उनके, पुत्र मयंक और मयंक के मित्र आसिफ पर हमला कर दिया। आरोपी छत पर चढ़ गए और ईंट पत्थर बरसाने गले। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में आसिफ घायल हो गया। मयंक के भी चोट आईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसिफ को उपचार के लिए सौ सैया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह का कहना मामले में तहरीर ले ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। झगड़े के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इधर जगदीश चौधरी की पत्नी सत्यवती का आरोप है कि मयंक के परिवार वाले उनके पुत्रों के साथ मारपीट करने आए थे। उनके परिवार ने कोई झगड़ा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed