फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one dead in accident on expressway

एक्सप्रेसवे पर हादसों में एक की मौत, चार घायल

Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
one dead in accident on expressway
dummy - फोटो : FILE
यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले रोड पर मंगलवार तड़के सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 80 के निकट किसी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सड़क पर पड़े शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 35 वर्षीय मृतक युवक ने कत्थई रंग का पेंट और सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। 
विज्ञापन


दूसरा हादसा सोमवार रात थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आम की पेटियां लेकर आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर का टायर पंचर होने पर चालक सचिन निवासी मेरठ अपने साथी हेल्पर राकेश के साथ स्टेपनी बदल रहे थे। तभी पीछे से आए किसी वाहन की उनसे टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


तीसरा हादसा सोमवार रात थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 67 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही ऑल्टो कार अचानक बेकाबू होकर कलाबाजी खाते हुए  रेलिंग तोड़ कर दूसरे रोड पर पलट गई। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें एक्सप्रेसवे कर्मियों ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed