{"_id":"5888ab594f1c1bbd7ecf5c7e","slug":"one-dead-during-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से एक की मौत, एक गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पलटने से एक की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
चौकी क्षेत्र के गांव कोटा के समीप जंगली जानवर को बचाने में कार पलट गई जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया।
आगरा के सदर बाजार के डिफेंस कालोनी निवासी अमित चाहर (25) पुत्र रोहतान सिंह अपने मित्र आकाश पुत्र राजकुमार के साथ आगरा से दिल्ली के लिए कार से निकले थे। जब उनकी कार जैंत क्षेत्र में कोटा के समीप पहुंची, तभी एक जंगली जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के चलते कार पलट गई।
इससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलटी कार से घायल को निकलवा कर अस्पताल भेजा जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।