फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   old woman murdered for taking revenge of insult

बदनामी का बदला लेने के लिए घोंटा था वृद्धा का गला

Fri, 28 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मांट (मथुरा)
ब्यूरो, अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Fri, 28 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
old woman murdered for taking revenge of insult
Demo Pic - फोटो : google
बीते दिनों सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बेहरहमी से की गई वृद्धा की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। सुरीर पुलिस ने हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के पीछे बदनामी के कारण महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली सुरीर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बीते शुक्रवार की रात शौच के लिए गई वृद्धा वुद्धो बेगम (75) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका का शव स्कूल के पीछे पूर्व प्रधान पूरन सिंह के खेत में अर्धनग्नवस्था में मिला था। मृतका के बेटे नबाब खां ने कोतवाली सुरीर में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ मांट के अलावा एसएसपी मोहित गुप्ता ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर हत्या के जल्द खुलासे को निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


वृद्धा की हत्या में गांव के युवक मनवीर सिंह का नाम प्रकाश में आया था। जिसका हत्या से पहले मृतका के साथ विवाद हुआ था। मृतका के नजदीकी परिजन भी मनवीर पर ही हत्या का संदेह जता रहे थे। जिसे देखते हुए पुलिस ने मनवीर पर निगाह रखनी शुरू कर दी थी। मुखविर की सूचना पर एसएसआइ जाकिर अली गुरुवार दोपहर पुलिस बल साथ लेकर मनवीर को पकड़ कर कोतवाली ले आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इंस्पेक्टर जीपी सिंह के अलावा सीओ मांट संजय कुमार ने पूछताछ की, कुछ देर ना नुकर के बाद मनवीर ने वृद्धा की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। मनवीर ने बताया कि हत्या से एक सप्ताह पहले वह भूलवश रात में शौच कर रही वृद्धा के समीप पहुंच गया था। वृद्धा ने उस पर गलत आरोप लगाते हुए गांव में बदनाम कर दिया था। इस बदनामी का बदला लेने के लिए वह मौके की तलाश में था। एक दिन रात में शौच को गई वृद्धा को देख उसे खेत में खींच कर ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 


खींच कर ले जाने के दौरान वृद्धा के कपड़े अस्त-व्यस्त एवं फट गए थे। पूछताछ के बाद सीओ मांट संजय कुमार ने बताया कि वृद्धा की हत्या का राजफाश हो गया है। हत्यारोपी मनवीर निवासी गांव सिकंदरपुर का चालान कर जेल भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed