{"_id":"58af34c54f1c1b2b69b26394","slug":"oil-thieves-have-bond-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोरों के पुलिस से रहे गहरे संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल चोरों के पुलिस से रहे गहरे संबंध
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामहरी के भाई बंटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल चोरी में फंसे रामहरी के राया पुलिस से गहरे संबंध रहे हैं। रामहरी के परिवार वालों का भी थाने में आना-जाना लगा रहता था। संबंध ऐसे थे कि पुलिस वालों की कैप लगाकर फोटो खिंचवाते थे परिवार वाले। रामहरी के भाई बंटी ने भी एक ऐसा ही फोटो अपनी डीपी पर लगा रखा है। पास में ही पुलिस की जीप भी खड़ी है।
हर बिंदु पर होगी जांच: आईजी
आईजी सुजीत पांडेय ने बताया कि रिफाइनरी की पाइप लाइन से की गई तेल चोरी के मामले में हर बिंदु पर जांच कराई जा रही है। पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। रिफाइनरी के लोगों की भूमिका पर भी जांच होगी। क्योंकि इतनी बड़ी चोरी में कहीं न कहीं रिफाइनरी का अंदरूनी लीकेज भी रहा होगा। पुलिस की एजेंसियां जांच कर रही हैं। आईजी ने बताया कि वो मथुरा पहुंचकर पुलिस टीम के साथ सभी बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: डीआईजी
डीआईजी महेश मिश्रा ने बताया कि बड़ा नेटवर्क है। तेल चोरों ने करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। तेल के इस खेल में जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच शुरू हो गई है। जरूरत पड़ने पर दूसरी एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
सीबीआई जांच पर भी होती रही चर्चा
सौ करोड़ की तेल चोरी के मामले में सीबीआई जांच की बात भी आ रही है। हालांकि अभी कहीं कोई अधिकृत जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन उच्च स्तरीय एजेंसी की जांच को लेकर अफसरों में सारा दिन चर्चा रही। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक बड़ी एजेंसी से जांच की सिफारिश की जा रही है।