फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now police watch cctv record for recovery of girl child

चोरी गई बच्ची का सुराग नहीं, खंगाले जा रहे सीसी कैमरे

Tue, 20 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
now police watch cctv record for recovery of girl child
क्राइम - फोटो : demo
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल से शनिवार को चोरी हुई नवजात बच्ची की बरामदगी नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस की टीम को रेलवे स्टेशन, अनाथालय, बस स्टेशन, मंदिरों के आसपास, सार्वजनिक स्थलों आदि पर काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची को चोरी करने वाली महिला की पहचान के लिए अब पुलिस अस्पताल परिसर के अलावा अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस अस्पताल परिसर में गेट से लेकर अंदर तक लगे 36 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगालने में लगी है। घटना के वक्त से तीन चार घंटे पूर्व और बाद की फुटेज खंगाली जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस अटल्लाचुंगी से लेकर नगर पालिका चौराहे तक जिन इमारतों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनकी रिकार्डिंग भी देखने की तैयारी कर रही है। किसी भी कैमरे में महिला का चेहरा आने पर उसकी पहचान आसान हो सकती है। 
विज्ञापन


बच्ची के परिवारीजन और गांववासी भी बच्ची के खोजबीन के लिए अपने स्तर से जुट गए हैं। बच्ची के पिता कमल ने बताया कि बच्ची चोरी होने की बाद से ही उसकी मां ममतेश की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस की कार्रवाई पर हमें पूरा भरोसा है, लेकिन हम स्वयं भी बच्ची की बरामदगी के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अधिकांश कैमरे हैं खराब
मथुरा पुलिस की ओर से नगर में प्रमुख चौराहों और परिक्रमा मार्ग में लगाए गए अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। खासकर अटल्ला चुंगी चौराहे पर टावर पर लगा कैमरा भी काफी समय से काम नहीं कर रहा है। इससे भी पुलिस को जांच में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed