{"_id":"5807bccf4f1c1b434b7039dc","slug":"murder-of-two-brother-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में दो भाइयों को पीट पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृंदावन में दो भाइयों को पीट पीट कर मार डाला
अमर उजाला वृंदावन
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव छरौरा में अपनी ससुराल आए दो सगे भाइयों की ग्रामीणों ने बदमाशों के हल्ले पर पीट पीटकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों की गांव में ससुराल थी और वे करवाचौथ पर मायके में रह रही पत्नी को लेने गांव में आए थे। घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। डेढ़ माह पूर्व दोनों भाइयों ने अपने साले पर तेजाब फेंक दिया था।
मरने वाले दोनों भाई संजय और मनीष निवासी लक्ष्मीनगर थाना यमुनापार के रहने वाले थे और दोनों की शादी गांव छरौरा में डोरीलाल की बेटियों मालती और गीता के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चला रहा है, जिसके चलते इनकी पत्नी मायके में रह रही थीं। बुधवार को दोनों भाई छह अन्य लोगों को साथ लेकर उन्हें लेने छरौरा गए थे। इस दौरान उनका वहां विवाद हो गया और दोनों भाई व उनके साथ आए लोगों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच गांव में बदमाश आने का हल्ला मच गया और ग्रामीणों ने इन्हें घेर लिया। इन्हें लाठी डंडों से पीटा गया। ग्रामीणों की पिटाई के चलते संजय और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें वृंदावन के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि ये लोग मारपीट कर रहे थे, इस दौरान बदमाश समझकर ग्रामीणों ने भी इन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पूर्व मथुरा में मसानी क्षेत्र में संजय और मनीष ने अपने साले वकील पर तेजाब फेंक दिया था। इसको लेकर भी दोनों पक्षों में रंजिश गहरा गई थी। बुधवारको संजय ने अपनी पत्नी गीता और मनीष की पत्नी मालती को जबरन ले जाने का प्रयास किया था। घटना में इनके ससुर डोरीलाल, विश्नू, धर्मसिंह, रमेश, केके, बिहारी, वीरेंद्र, सीमा, गायत्री और मालती के भी घायल होने की सूचना है।