फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of a woman in chaumuhan

भतीजे ने की महिला की हत्या

Sun, 03 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
murder of a woman in chaumuhan
पुलिस जांच
पति की दुर्घटना में मौत के बाद मिली बीमा की रकम के लिए भतीजे ने महिला की जान ले ली। महिला का सौतेला बेटा भी उसके साथ था। घटना कस्बा चौमुंहा के गांव थोक मनी की है।
विज्ञापन


मृतका उर्मिला के पति अमर सिंह की दो साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। 20 दिन पहले ही उर्मिला को दुर्घटना बीमा के पांच लाख रुपये मिले थे। अमर सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद उर्मिला से शादी की थी। पहली पत्नी से उनके एक बेटा मुकेश है। 
विज्ञापन


बताया गया कि उर्मिला के देवर शेरो का बेटा रामू और सौतेला बेटा मुकेश उससे दुर्घटना बीमा के रुपये मांग रहे थे। पुलिस के अनुसार रामू नशे का शौकीन भी था। दोनों पैसे के लिए रोज ही घर में क्लेश करते। रविवार सुबह दस बजे के करीब भी मुकेश और रामू ने पैसे मांगे। क्लेश के बीच उर्मिला घर से बाहर जाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि घर के सामने रास्ते पर रामू ने तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों भाग गए। उर्मिला की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। सूचना पर वृंदावन कोतवाली प्रभारी और सीओ सदर आरके गौतम मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में ग्राम चौकीदार देवीराम ने मुकेश और रामू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed