फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of a boy in helipad ground of mathura

हेलीपैड ग्राउंड में किशोर की हत्या

Fri, 15 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 May 2015 12:00 AM IST
murder of a boy in helipad ground of mathura
थाना सदर बाजार क्षेत्र में चंदनवन के निकट हेलीपैड ग्राउंड में 12 वर्षीय किशोर पवन निवासी नरहौली की हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर उसका सिर कटा शव मिला। घटना स्थल सैन्य क्षेत्र में आता है।


हेलीपैड के जंगल की सेना की ओर से चारों ओर से बाउंड्रीवाल कराई हुई है और दर्जनों सैनिक सुरक्षा में रहते हैं। इसके बावजूद हत्यारों ने इसमें घुसकर किशोर की हत्या कर दी।


धौली प्याऊ के पीछे चंदनवन और मोतीकुंज के निकट सेना का हेलीपैड बना हुआ है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हेलीपैड ग्राउंड के जंगल में 12 वर्षीय किशोर का गला कटा हुआ शव और उसके निकट बड़ी मात्रा में रक्त पड़ा देखा गया। निकट ही किशोर की चप्पलें पड़ी मिलीं और जमीन पर किशोर के संघर्ष के निशान मिले।
विज्ञापन


सूचना पर हाईवे और सदर पुलिस, सीओ सिटी चक्र पाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पर उसकी शिनाख्त गांव नरहौली निवासी लोहापीटा बच्चू सिंह के 13 वर्षीय पुत्र पवन के रूप में हुई। बच्चू सिंह ने बताया कि उनका बेटा दो दिन पूर्व अपनी बुआ के पास गांव बिर्जापुर हाईवे गया था। वहां से वह गायब हो गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed