{"_id":"575475d04f1c1b903c109a9f","slug":"murder-in-the-colony-of-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद नगर में युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोविंद नगर में युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदनगर इलाके में रविवार की शाम को बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में सटाकर तमंचे से गोली मारने के बाद बेखौफ युवक भाग निकले।
वहीं सरेशाम घनी आबादी में हुई घटना से सनसनी मच गई। सूचना पर सीओ, एसओ ने आकर घटना की छानबीन शुरू की। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की ही शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
बताया जाता है कि रविवार की शाम करीब छह बजे लगभग 30 वर्षीय युवक स्कूटी से गोविंद नगर की कन्हैया कुंज कालोनी की तरफ से जा रहा था। तभी पीछे से स्कूटी से ही दो युवक पहुंचे। इनमें से पीछे बैठे युवक ने नजदीक पहुंचते ही सिर में सटाकर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
इससे वह वहीं ढेर हो गया। सरेराह गोली मारकर युवक की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना लगते ही गोविंद नगर पुलिस, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद किया है। इसकी के माध्यम से वह उसकी शिनाख्त नहीं जुटी है।
वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करके कातिलों का भी सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं बीच शहर हुई हत्या से लोगों में जबरदस्त दहशत है। लोगों का कहना है कि सरेशाम बेखौफ तरीके से हुई हत्या शहर में बेलगाम हो चुके अपराधियों की बानगी है।