{"_id":"5727981e4f1c1b51135cd21d","slug":"murder-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनापार डकैती-हत्याकांड में पुलिस ने दो डकैत पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुनापार डकैती-हत्याकांड में पुलिस ने दो डकैत पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 02 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : 30 अप्रैल की रात यमुनापार थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में पड़ी डकैती और हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से भी पूछताछ की। मृतक की बेटी के बयान दर्ज किए गए हैं। शनिवार की रात को यमुनापार की सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी सुरेश चंद्र शर्मा की डकैतों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी विमलेश को भी चाकू प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में सीओ महावन सुरेन्द्र यादव ने मृतक की पत्नी विमलेश, बेटियों प्रियंका और मालती के बयान लिए। सुरेश की बेटियों ने घर के पास 20 दिन पूर्व हुई भागवत कथा में व्यास मंडली के लोगों में से ढोलक वादक के डकैतों में से एक होने की बात कही। ये मंडली इगलास से आई बताई गई। उसी के खिलाफ विमलेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में सीओ महावन और एसपी देहात अरुण कुमार सिंह तीन स्तर पर काम कर रहे हैं। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि घटना में घुमंतू जनजाति के लोगों का कारनामा हो सकता है। इसे लेकर भी पुलिस काम कर रही है। दूसरी ओर भागवत वक्ता और मंडली के लोगों को बुलाया गया है। उनकी शिनाख्त कराई जाएगी और पूछताछ होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में दो युवकों को पकड़ा गया है। उनसे महावन थाने में पूछताछ चल रही है। बेटियों के बयान में अंतर मथुरा। पुलिस के अनुसार सुरेश की बेटियों के बयानों में कई तरह की भिन्नता आ रही है। अब पुलिस सभी लड़कियों से अलग-अलग बयान ले रही है। बताया गया कि एक लड़की ने तीन तरह की बातें बताईं। पुलिस उनसे पूछताछ जारी रखेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 अप्रैल की रात यमुनापार थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में पड़ी डकैती और हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से भी पूछताछ की। मृतक की बेटी के बयान दर्ज किए गए हैं।
शनिवार की रात को यमुनापार की सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी सुरेश चंद्र शर्मा की डकैतों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी विमलेश को भी चाकू प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में सीओ महावन सुरेन्द्र यादव ने मृतक की पत्नी विमलेश, बेटियों प्रियंका और मालती के बयान लिए।
सुरेश की बेटियों ने घर के पास 20 दिन पूर्व हुई भागवत कथा में व्यास मंडली के लोगों में से ढोलक वादक के डकैतों में से एक होने की बात कही। ये मंडली इगलास से आई बताई गई। उसी के खिलाफ विमलेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मामले में सीओ महावन और एसपी देहात अरुण कुमार सिंह तीन स्तर पर काम कर रहे हैं। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि घटना में घुमंतू जनजाति के लोगों का कारनामा हो सकता है। इसे लेकर भी पुलिस काम कर रही है। दूसरी ओर भागवत वक्ता और मंडली के लोगों को बुलाया गया है। उनकी शिनाख्त कराई जाएगी और पूछताछ होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में दो युवकों को पकड़ा गया है। उनसे महावन थाने में पूछताछ चल रही है।
बेटियों के बयान में अंतर
मथुरा। पुलिस के अनुसार सुरेश की बेटियों के बयानों में कई तरह की भिन्नता आ रही है। अब पुलिस सभी लड़कियों से अलग-अलग बयान ले रही है। बताया गया कि एक लड़की ने तीन तरह की बातें बताईं। पुलिस उनसे पूछताछ जारी रखेगी।