{"_id":"733cbcd7cc7c71af010e2c536b98d777","slug":"man-has-been-beaten-till-fracture-in-leg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई कर युवक का पैर तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई कर युवक का पैर तोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
Updated Thu, 29 Oct 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगरिया दसविसा में खेत पर काम कर रहे युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसमें युवक का पैर टूट गया। घटना की तहरीर तीन नामजदों के खिलाफ दी गई है।
गांव नगरिया दसविसा निवासी अजय गुरुवार को दोपहर में अपने खेत पर फसल काट रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के कुछ लोग आए और अजय को बुलाकर ले गए।
अजय के अनुसार आरोपियों ने उससे प्रधानी का चुनाव न लड़ने को कहा। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई।
शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने अजय को बचाया। आरोपी भागने में सफल रहे। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका।
एसओ का कहना कि जांच की जा रही है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।