{"_id":"58600d154f1c1b8840eeb4b7","slug":"loot-with-a-businessman-in-govardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटलुओं ने लूटा दिल्ली का एसी कारोबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टटलुओं ने लूटा दिल्ली का एसी कारोबारी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के संगम बिहार निवासी एसी कारोबारी शकील को झांसे से बुलाकर टटलुओं ने उनके साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीन लिए। शकील सैफी दिल्ली में लाल कुआं एमबी रोड पर सैफी एयरकंडीशनर वर्क्स के नाम से सर्विस सेंटर चलाते हैं।
बताए अनुसार कई दिन से राहुल शर्मा नाम का व्यक्ति फोन कर गोवर्धन के नजदीक अपने भवन में 36 एसी फिटिंग कराने की बात कर रहा था। उसने फोन नंबर जस्ट डायल से लेना बताया। शकील के अनुसार वह अपनी कार से रविवार दोपहर पैमाइश करने गोवर्धन पहुंचे और मोबाइल पर संपर्क किया। फोन रिसीव करने वाले ने कार गोवर्धन में ही खड़ी कर डीग रोड पर अनाज मंडी पर बुलाया।
यहां से एक बाइक सवार उन्हें लेकर दौसेरस गांव के जंगल में पहुंचा। एक स्थान पर पहले से ही तीन अन्य लोग खड़े थे, वहां रुक गया। उनमें से एक व्यक्ति ने कनपटी पर तमंचा लगा कर जेब में रखा मोबाइल और नकदी छीन लिए।
विज्ञापन
अन्य पैसों की मांग करते हुए पीटने लगे। बाद में एक खेत में धक्का देकर चले गए। शाम को उन्होेंने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम बताया। शकील के आनुसार टटलुओं ने उसका मोबाइल फोन और 18000 से अधिक रुपये लूट लिए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।