फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot in baldev area of mathura

दो घरों में बदमाशों ने डाला डाका

Wed, 22 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 22 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
loot in baldev area of mathura
थाना बलदेव के गांव नगला नन्दा मौजा दघेंटा में मंगलवार की रात भाइयों के दो घरों में छह से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने डाका डाला। गृहस्वामी और उनके भतीजे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीन लाख रुपये, आभूषण लूटकर ले गए।
विज्ञापन


बताया गया कि ग्रामीणों के एकत्र होने पर बदमाशों को भागना पड़ा नहीं तो वह और घरों में वारदात करते। गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी और उसके भतीजे को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात दो बजे बजे हुई घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


ग्राम नगला नन्दा में दो भाइयों उदयवीर सिंह और घनश्याम पुत्र बाबूलाल के मकान पास-पास ही हैं। रात को दो बजे बदमाशों ने धावा बोला। उन्होंने मुंह छुपाए हुए थे। गृहस्वामी घनश्याम के घर में जगार हो गई। बदमाशों ने घनश्याम (45 वर्ष) को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे घर में उदयवीर पर भी गोली चलाई लेकिन वह ड्रम की ओट में होने से बच गए। उनके पुत्र विष्णु (17 वर्ष) को गोली लगी। तीन लाख रुपये और आभूषण लूट लिए।

इधर शोर पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का विरोध किया। मोर्चे बंदी देख बदमाश पीछे हटते हुए फायरिंग करते भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को तत्काल दी गई लेकिन पुलिस सुबह पांच बजे पहुंची। इससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ महावन ने जानकारी ली। गंभीर घायलों को पुष्पांजलि हास्पिटल आगरा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed