{"_id":"b753d6b826812bc09dcc9172532b8692","slug":"loot-from-lic-agent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी की महिला एजेंट का बैग छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलआईसी की महिला एजेंट का बैग छीना
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में बाइक सवार बदमाश बेखौफ वारदात कर रहे हैं। गुरुवार को एलआईसी की एक महिला एजेंट से सरे बाजार बैग लूट लिया गया। महिला के अनुसार बैग में 92 हजार रुपये, चेक, एटीएम और मोबाइल थे। सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया है। महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
कान्हामाखन वाटिका निवासी प्रमोदिनी मिश्रा के पति एलआईसी में कार्यरत हैं। प्रमोदिनी एलआईसी एजेंट हैं। गुरुवार को दोपहर में वे ओमेक्स सिटी के पास से विद्यापीठ चौराहा स्थित एलआईसी की मुख्य शाखा आने के लिए ऑटो में बैठीं। दोपहर में करीब 12 बजे विद्यापीठ चौराहे के समीप आटो से उतरीं।
इस दौरान जब प्रमोदिनी आटो चालक को रुपये दे रही थीं तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके कंधे पर लटक रहे बैग को छीना और भाग गए। शोर सुनकर भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद कोतवाली पहुंची प्रमोदिनी ने पुलिस को बताया कि बैग में रिकवरी के 92 हजार रुपये, तीन चेक, एटीएम और मोबाइल रखा था। रकम को वे मुख्य शाखा में जमा करने जा रहीं थीं। घटना की जानकारी पर सीओ सदर अनिल यादव, एसओ वृंदावन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ दी गई है।