फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kanter loot in mathura

करोड़ों की सिगरेट लूटकर कैंटर मथुरा में छोड़ भागे

Tue, 24 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 24 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
kanter loot in mathura
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
करोड़ों की सिगरेट लेकर जा रहे कैंटर को चार लुटेरों ने गाजियाबाद में लूट लिया। लुटेरे चालक को बंधक बनाकर खाली कैंटर के साथ उसे मथुरा छोड़ गए। बताया गया है कि कैंटर में एक करोड़ से अधिक का माल था। 
विज्ञापन


पिलखुआ गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित सिगरेट कंपनी आईटीसी से गाजियाबाद में ही रिलायंस रोड पर बने कंपनी के गोदाम के लिए करोड़ों की सिगरेट लेकर कैंटर चला था। कैंटर को मेरठ के थाना दौराला के गांव मामूरी निवासी चालक राज सिंह गुर्जर चला रहे थे।
विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार रात को करीब दस बजे जब वह गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी पीछे से आई सफारी कार में सवार चार लुटेरों ने ओवरटेक कर कैंटर को रुकवाया। कैंटर के रुकते ही चालक की पिटाई की और कैंटर लूट लिया। राज सिंह गुर्जर को बंधक बनाकर सफारी में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरे दो घंटे बाद माल उतार कर कैंटर लेकर मथुरा आ गए। रात में करीब दो बजे कैंटर को चौमुंहा के निकट छोड़ दिया। रात को करीब दो बजे गश्त कर रही जैंत पुलिस ने लावारिस कैंटर को देखा तो उसमें चालक बंधा हुआ मिला। पुलिस कैंटर और चालक को लेकर चौकी आ गई और पूछताछ की। 

सीसीटीएनएस के जरिए पुलिस को पता चला कि गाजियाबाद के भोजपुर थाने में कैंटरऔर करोड़ों की सिगरेट लूट की रिपोर्ट दर्ज है। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि मामले में गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। कैंटर चालक से पूछताछ की है। गाजियाबाद की टीम मथुरा से कैंटर और चालक को लेने आ रही है। 


 चालक की भूमिका संदिग्ध
एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि कैंटर लूट के मामले में चालक की भूमिका संदिग्ध है। कैंटर में लगा जीपीएस क्षतिग्रस्त मिला है, जिससे कैंटर की लोकेशन ट्रैक नहीं हो सकी। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed