फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fraud in mathura

काली मिर्च का व्यापारी बन कर 50,000 ठगे

Tue, 16 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 16 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
fraud in mathura
सौंख कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को दो व्यक्तियों ने काली मिर्च का व्यापारी बन कर स्थानीय दुकानदार से 50,000 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दुकानदार गिरधारी के पास दो व्यक्ति काली मिर्च के व्यापारी बन कर आए और अपने पास दो बोरी काली मिर्च होना बताया।

400 रुपये प्रति किलो भाव बता कर इन्हें बेचने को कहा। दुकानदार ने कहा कि बाजार में काली मिर्च का थोक भाव 850 रुपये किलो है तो व्यापारी बने ठगों ने सस्ते में मिर्च बेचना अपनी मजबूरी बताई।

दुकानदार ठगाें के झांसे में आ गया और ठग बने व्यापारियों ने स्थानीय व्यापारी को काली मिर्च की बानगी दिखाई और दो बोरी काली मिर्च  400 रुपये प्रति किलो के भाव में तौल कर दे दी।
विज्ञापन


इस पर दुकानदार ने उन्हें मिर्च की रकम 50,000 रुपये का भुगतान कर दिया।  कुछ देर बाद दुकानदार ने बोरियों को खोल कर देखा तो उसने माथा पीट लिया। बोरियों में काली मिर्च की जगह गेहूं भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed