फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four injured in raod accident

एक्सप्रेस वे पर हादसों में चार घायल

Wed, 13 Jul 2016 10:15 PM IST
mathura
mathura Updated Wed, 13 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
four injured in raod accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
 यमुना एक्सप्रेस पर दो हादसों में चार लोग घायल हो गए। मंगलवार रात त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी सोनू अपने साथी पम्मी के साथ यमाहा बाइक डीएल 10 एसएच 2339 पर आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 91 के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर गिर गई। उस पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों ने हैल्मेट नहीं पहन रखे थे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हालत गंभीर देख घायल सोनू को आगरा रैफर कर दिया। दूसरा हादसा बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 135 के समीप हुआ। इसमें बुधवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर यूपी 83 टी 3552 चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक व क्लीनर घायल हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed