{"_id":"056c5d302a64150950abe4e4850b781f","slug":"firing-on-an-advocate-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट देखने आए अधिवक्ता पर फायरिंग, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट देखने आए अधिवक्ता पर फायरिंग, घायल
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 07 Nov 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड से वृंदावन के रुक्मिणी विहार कालोनी में प्लाट देखने आए अधिवक्ता विजय कुमार गोस्वामी पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। चलती कार में एक गोली अधिवक्ता के बाएं हाथ में लगी है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
बताए अनुसार राधाकुंड निवासी विजय कुमार गोस्वामी शनिवार सुबह 11 बजे कार से अपने साथी के साथ रुक्मिणी विहार में प्लाट देखने आए थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली अधिवक्ता के बाएं हाथ में जा लगी।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता विजय कुमार गोस्वामी को पहले सौ शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से अधिवक्ता को उनके साथियों ने मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने अधिवक्ता की शर्ट कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि गोली पास से मारने के सबूत मिल रहे हैं, जबकि अधिवक्ता ने दूर से फायरिंग की बात बताई है।