{"_id":"5754749c4f1c1b903c109a14","slug":"fire-in-chemical-factory-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की क्षति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की क्षति
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाइवे क्षेत्र में अलवर पुल के निकट स्थित केमिकल फैक्ट्री में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आसमान चूमती लपटों को काबू पाने में छह दमकल गाड़ियां करीब तीन घंटे तक जूझती रही। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।
वूंदावन निवासी गिरधारी खंडेलवाल की बाजना के निकट मथुरा-दिल्ली रेलमार्ग के किनारे केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री में रैपर और कैमिकल बनाया जाता है। रविवार को फैक्ट्री बंद थी। शाम करीब 6.30 बजे अचानक आग लग गई। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई, जब धुएं का गुबार और लपटें आसमान चूमने लगी।
इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी। केमिकल फैक्ट्री में आगकी सूचना लगते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन दमकल गाड़ियां पहुची। पर आग पर काबू नहीं मिल पा रहा था। इससे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रिफाइनरी के अधिकारियों से बात की। रिफाइनरी से आई केमिकल से आग बुझाने वाली गाड़ी ने फोम डालकर आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है।