फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire at a man, injoured

बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी, घायल

Sun, 24 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 24 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
fire at a man, injoured
dummy
बठैन गेट पर दो पक्षों में हुए झगडे़े में बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मारकर, जबकि दूसरे को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। झगड़े के बाद हमलावर बाइकों पर बैठकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुन्हाना जिला मेवात निवासी बलदेव पुत्र रामजीलाल रविवार शाम अपने साथी दिगंबर पुत्र चंद्रभान के साथ अपनी बुआ के यहां गांव लाडपुर जा रहे थे। दोनों पलवल टोल टैक्स पर गार्ड के रूप में तैनात हैं। रात करीब नौ बजे वह बठैन गेट पर जूस पी रहे थे तभी दो बाइकों पर सवार चार युवक वहां आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों ने करीब छह राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बलदेव की जांघ में लगी, इससे वह गिर गए। इसके बाद बाइक सवारों ने लाठी-डंडों से दिगंबर की धुनाई लगा दी, इससे उसके सीने में चोट आई। बलदेव ने बताया कि 8-10 दिन पूर्व पलवल के समीप एक ढाबे पर किशोरपुरा पलवल के कुछ युवकों से उनका झगड़ा हुआ था। आरोपियों की पहचान कर ली है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed