फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fir against SDO in death of a man due to current

युवक की मौत पर एसडीओ सहित चार नामजद

Wed, 28 Oct 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 28 Oct 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
fir against SDO in death of a man due to current
थाना क्षेत्र के गांव अंदुआ में बीते रविवार को खंभे पर चढ़कर काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत पर एसडीओ और जेई समेत चार लोगों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राया के गांव भैंसारा निवासी सुनील कुमार रविवार को अंदुआ में बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन सही कर रहे थे, तभी लाइन में करंट आ जाने से उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि संविदा पर काम करने वाले दो लाइनमैन सुनील को संविदा पर नौकरी लगवाने का लालच देकर कार्य कराते रहते थे।
विज्ञापन


रविवार को भी उन्होंने सट डाउन देने की बात कहकर लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ाया था।

ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों पर इसकी मौत का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई को थाना राया के सामने शव रख कर प्रदर्शन किया था।

इसके बाद मंगलवार को मृतक के पिता सुरेशचंद्र शर्मा ने थाना मांट में एसडीओ जितेंद्र कुमार, अवर अभियंता योगेश कुमार और लाइनमैन हरेंद्र और सुभाष के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ मांट का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed