फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fir against for person in murder

दो सिपाही सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 09 Feb 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 09 Feb 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
fir against for person in murder
गांव जतीपुरा में पुलिस से डर कर कुएं में कूदे बग्गीचालक की मौत के बाद एसएसपी ने मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। पूरी रात चले हंगामे के बाद दोनों सिपाही और दो बैंडमास्टरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद ही ग्रामीण तड़के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया और नकद मुआवजे की मांग करने लगे।

सोमवार शाम को गांव जतीपुरा में बारात चढ़ने के दौरान बैंड मास्टर और बग्गी चालक जतीपुरा निवासी जीवन पुत्र बच्चू के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर थाना गोवर्धन के चेतक दस्ते के दो सिपाही रविन्द्र और गोविंद मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देख अंधेरी गली में भागे जीवन की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


कुएं से शव बाहर आने के बाद गांववासियों ने रात भर नगद मुआवजा, पट्टा क्वार्टर आदि की मांग करते हुए परिक्रमा मार्ग को जाम कर दिया। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसडीएम सदर राजेश कु मार ने 10 लाख सहायता राशि, पट्टे पर प्लाट देने और दोनों सिपाहियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर तड़के तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे जब पुलिस शव लेकर जतीपुरा आई तो ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम किया। ग्रामीण नकद मुआवजे की मांग करने लगे। इस पर एसपी सिटी, एसडीएम सदर और रालोद के दीपक चौधरी व मुकेश सिकरवार सहित अन्य नेताओं ने समझाकर जाम खुलवाया और अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। पुलिस सुरक्षा में जीवन का अंतिम संस्कार हो गया।


बग्गी चालक की हत्या के मामले में दो सिपाही और बैंड मास्टर सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाहियों पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी।
डा. राकेश सिंह
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed