{"_id":"58a890e94f1c1b921ad85a88","slug":"fighting-in-two-parties-5-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव बेरुका में देवी सिंह और उनके पड़ोसी नेमीचंद के बीच शनिवार सुबह रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
झगड़े में देवी सिंह, उनकी पत्नी प्रेम, पुत्र मेघश्याम और दूसरे पक्ष के नेमीचंद, उनकी पत्नी भारती घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि भारती और मेघश्याम के सिर में पत्थर लगने से हालत नाजुक है। देवी सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नेमीचंद की तहरीर का इंतजार है।
मानव शव सूचना, जानवर का शव निकला
नगला चिंता के रंजीत सिंह के खेत में शनिवार को मानव शव की सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने गड्ढा खोदवाया तो उसमें जानवर का मरा हुआ बच्चा दबा निकला। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि शव की सूचना मिली थी। जाकर गड्ढा देखा तो जानवर का बच्चा निकला।