फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fighting at expressway toll

टोलकर्मियों ने युवक को पीट-पीटकर किया बेहोश

Mon, 18 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
fighting at expressway toll
थाना फरह क्षेत्र में हाईवे पर गांव महुअन के निकट बने टोल प्लाजा पर कार निकालने के लिए टोल रसीद कटाने के बाद भी टोलकर्मियों ने एक युवक को गिरा-गिरा कर पीटा।
विज्ञापन


युवक की हालत गंभीर होने पर टोलकर्मी उसे छोड़कर भाग गए। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरह थाने के गांव झंडीपुर निवासी दिनेश का पुत्र अमित (19) करीब 11 बजे बाइक से अपनी मां अंबे देवी को टोल पर छोड़ने आया। उधर, उसके मामा जयप्रकाश कार से फरह से टोल पर आए।
विज्ञापन


टोल रसीद कटाने की बात पर जयप्रकाश ने स्थानीय होने का अपना वोटर कार्ड दिखाया, लेकिन टोलकर्मी नहीं माने और जबरन रशीद कटाने के लिए मारने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जयप्रकाश ने रसीद कटा ली और चलने लगे तभी अमित भी बाइक से जाने लगा तो छह से अधिक टोलकर्मियों ने अमित को घेर लिया और गिरा-गिराकर लात-घूंसों से पीटा।

गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। इसी दौरान शोरगुल सुन जयप्रकाश भी लौट आए। अमित को बचाने पर टोल कर्मियों ने उनके साथ महिलाओं से भी अभद्रता की।

सूचना पर फरह और झंडीपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और अमित को जिला अस्पताल लेकर आए। सूचना पर फरह पुलिस और सीओ रिफाइनरी पहुंच गए और टोल सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी। लोगों ने वहां खड़े आरोपियों को पकड़ने की बात कही, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।

इस मामले में अमित के पिता दिनेश ने टोलकर्मी ओपी यादव, भानू यादव और छह अन्य के खिलाफ थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दो एंबुलेंस थीं, लेकिन नहीं कराई उपलब्ध
मथुरा। बाउंसरों और टोलकर्मियों की निर्दयता का शिकार युवक अमित बेहोश सड़क पर पड़ा था। उसके मामा जयप्रकाश उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन दो-दो एंबुलेेंस होने के बावजूद टोलकर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। अंत में जयप्रकाश जैसे-तैसे अमित को निजी कार से ही मथुरा जिला अस्पताल लेकर आए।


टोलकर्मी कर रहे गुंडई: पूरन प्रकाश
फरह थाना क्षेत्र में टोल पर युवक की पिटाई कर बेहोश कर देने की सूचना पर पहुंचे बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश और पूर्व विधायक अजय पोइया ने कहा कि टोलकर्मी और ठेकेदार शासन के नियमों को ठेंगा दिखाकर गुंडई पर उतारू हैं।

शासन ने स्थानीय लोगों और 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों को टोल से गुजरने के लिए राहत दी है, लेकिन टोलकर्मी गुंडई के बल पर उनसे वसूली करते हैं।

पूर्व विधायक अजय पोइया ने कहा कि महुअन टोल पर महिलाओं को बैठाकर यात्रियों से मनमाना टोल टैक्स वसूला जाता है, इससे स्थानीय व्यक्ति बहस भी नहीं कर पाता।


गांव झंडीपुर के प्रधान फौरन सिंह ने टोल पर गुंडई करने का आरोप लगाते हुए कर्मचारी ओपी यादव, भानू यादव को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान भाजपा के ज्ञानेंद्र ,लाल सिंह, राजदर्शन पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed