{"_id":"576a8a034f1c1b151db47d47","slug":"disturbance-on-expressway-while-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में पुलिस से भिड़े बोलेरो सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में पुलिस से भिड़े बोलेरो सवार
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात नोएडा की ओर से आ रहे बोलेरो सवार दो लोगों ने मांट टोल पर जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार दोनों ने शराब पी रखी थी और नशे में वे पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
थाना टप्पल के गांव जैतपुरा निवासी जगदेव अपने ससुर धर्मवीर सिंह निवासी गांव गढ़ी कोखरा थाना राया के साथ बोलेरो से आगरा की ओर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जगदेव और धर्मवीर ने अपनी गाड़ी लाइन में लगा दी और आपसी विवाद में हंगामा करने लगे। वाहन चेकिंग कर रहे एसओ मांट दुर्गेश कुमार और चौकी इंचार्ज कृपालशंकर के अनुसार दोनों को समझाया तो पुलिस से भी अभद्रता करने लगे।
इस पर पुलिस ने मेडिकल के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया। बोलेरो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। एसओ दुर्गेश कुमार ने बताया है कि दोनों नशे में हंगामा कर रहे थे।