फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute between leader and policeman

बैरियर पर प्रधान पति, पुलिसकर्मियों में मारपीट

Fri, 03 Jul 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/गोवर्धन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/गोवर्धन Updated Fri, 03 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
dispute between leader and policeman
गोवर्धन के बस स्टैंड पर लगी बैरिकेडिंग से कार को निकालने से रोकने पर कार सवार वहां तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिसकर्मियों से मारपीट की, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी गांव दौसेरस के प्रधान के पति बृजलाल और उनके पुत्र बिट्टू को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


अधिक मास मेला के चलते गोवर्धन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। इसके चलते बाहरी वाहनों को कस्बे में घुसने से रोकने के लिए बस स्टैंड पर पुलिस ने बैरियर लगा दिया है। गांव दौसेरस के प्रधान पति बृजलाल अपनी बीमार पुत्री अनीता को बोलेरो से उपचार के लिए मथुरा ले जा रहे थे। गाड़ी उनका बेटा बिट्टू चला रहा था, साथ में दामाद नारायन सिंह भी थे।
विज्ञापन


घटनाक्रम दोपहर करीब एक बजे का है। बैरियर पर पुलिस लाइन से वाहनों को निकाल रही थी। प्रधान पुत्र ने अपनी गाड़ी को लाइन से हटाया और स्टॉपर हटाकर निकालने का प्रयास किया। यातायात पुलिसकर्मी इकरार खान, केहरी सिंह, अजयवीर, उपेन्द्र सिंह ने रोका तो विवाद हो गया। विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी। सूचना पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया। मारपीट में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही इकरार खान की वर्दी फट गई। प्रधान पति बृजलाल, उनके पुत्र के भी कपड़े फट गए। पुलिस ने प्रधान पति और उनके पुत्र को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजलाल के पुत्र बिट्टू का कहना था उसकी बहन अनीता की तबियत अधिक खराब थी। अलवर में उपचार से मना कर देने पर वह मथुरा लेकर जा रहे थे। वाहनों की कतार से निकलने पर समय लगता इसलिए स्टॉपर हटाकर निकालने का आग्रह सिपाहियों से किया लेकिन वो गाड़ी में डंडा मारने  लगे और बीमार बहन से अभद्रता की तो विवाद हो गया।


इधर घटना की जानकारी पर एडीओ पंचायत राम प्रताप सिकरवार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश वीर सिंह, प्रधान मुकेश कौशिक, नन्नू सिंह आदि थाने पहुंच गए थे। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed