फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Discomfort caused by talking on the phone itself away

फोन पर बात करके ही दूर ही हुई बेचैनी

Sun, 26 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 26 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Discomfort caused by talking on the phone itself away
‌वश्‍ववनाथ्‍ा और मनाोरमा
अमेरिका में भारतीय की हत्या से मथुरा में भी बेचैनी है। यहां पर परेशान कई परिवारीजनों ने अमेरिका में निवास कर रहे अपने बेटा-बेटी और अन्य रिश्तेदारों को फोन करके उनकी सलामती पूछी। वहां के माहौल की भी जानकारी ली। फोन मिलने में देरी पर कई लोग बेचैन हो गए।
विज्ञापन


अमेरिका में पैदा हो रहे नए हालत के बाद भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की नस्लीय टिप्पणी कर हत्या कर दी गई है। जैसे ही इसकी जानकारी उन लोगों को लगी तो जिनका कोई अपना अमेरिका में रह रहा है, परेशान हो उठे।
विज्ञापन


कुछ घंटे पहले ही अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से मथुरा सिविल लाइन स्थित घर आए पीयूष अग्रवाल ने परिवारीजनों को फोन किया। सब कुछ ठीक था। कहीं किसी को कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस तरह हर देश में घटनाएं होती रहती हैं लेकिन किसी प्रकार के भय का कोई माहौल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष अमेरिका में बीते 22 साल से कंप्यूटर इंजीनियर हैं। अब तो उन्होंने वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली है। गणेशरा कालोनी निवासी कुंवर सिंह यादव ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे अपने पुत्र मनोज कृष्ण को फोन मिला दिया।

हालचाल पूछे और आसपास के माहौल की जानकारी ली। राधिकापुरी निवासी गिर्राज वशिष्ठ ने भी अमेरिका में रह रही अपनी बेटी संगीता से बात की। संगीता अपने पति के साथ ओहायो राज्य में रहती हैं। संगीता ने बताया कि यहां किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

सिविल लाइन्स निवासी चारुल अग्रवाल ने शिकागो में रह रही अपनी मित्र अंशिका से बातचीत की। बरसाना निवासी सत्यनारायण गोस्वामी ने इस घटना के बारे में अमेरिका में ग्रीनकार्ड धारक पुत्र राजेश गोस्वामी से लंबी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है। 


वृंदावन के गोपेश्वर मंदिर के समीप रहने वाले विश्वनाथ गुप्ता और उनकी पत्नी मनोरमा गुप्ता अमेरिका के कन्सास में हुई घटना से परेशान हो उठे है। उनकी बेटी विभा अग्रवाल अपने पति विपुल अग्रवाल के साथ 2011 से अमेरिका के बोस्टन में रह रही हैं।

दामाद विपुल अमेरिका की एसेंचर कंपनी में नौकरी करते हैं। विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि रात को ही फोन कर बेटी, दामाद और धेवती से बात की। बच्चों से कह दिया है कि वे स्वदेश लौट आएं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत केडी गोस्वामी के छोटे भाई ब्रजेश गोस्वामी बीते 12 साल से अमेरिका के न्यूयार्क में रह रहे हैं।


संतू गोस्वामी ने बताया कि उनके चाचा ब्रजेश 108 फ्लावर्स कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और परिवार के साथ ही अमेरिका में हैं। घटना से यहां पर परिवार चिंतित है। फोन पर चाचा से आज ही बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed